Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दस हजार वसूला जुर्माना

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दस हजार वसूला जुर्माना


◆ सहादतगंज से सिविल लाइन तक चला अभियान


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में प्रर्वतन दल तथा अन्य अधिकारियों ने सहादतगंज से लेकर सिविल लाइन तक अभियान चलाया गया। कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में हडकंप मच गया।

इस दौरान सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर टीम ने कार्यवाही की। दोनों पटरियों पर चलाए गए अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन गुमटियों तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। अभियान के दौरान एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का सामान पैदल चलने वाले पथ पर फैला था। जिस पर 06 ट्रक मैटेरियल हटवाया गया। दस हजार रूपये जुर्माना भी वसूल किया गया।

अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर कई बार पहले भी अभियान चलाया गया। लोगों को हिदायत दी गई थी। लेकिन पुनः अतिक्रमण कर लेते है। जिसको लेकर अभियान चलाया गया है। लोग अपनी आदतें बदले। अवैध अतिक्रमण न करें।

                  इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त सौरभ नाथ, प्रवर्तन प्रभारी वी.के. सिंह व पॉन्ड कीपर राजेश श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments