Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याझारखंड से चार हजार किमी की पैदल यात्रा के संकल्पों के साथ...

झारखंड से चार हजार किमी की पैदल यात्रा के संकल्पों के साथ निकला युवक पहुंचा अयोध्या

अयोध्या । झारखंड से चार हजार किमी की पैदल यात्रा के साथ निकला युवक अयोध्या पहुंचा। अयोध्या पहुंचने पर सहादतगंज हनुमानगढ़ी के पास सियाराम चैरीटेबल ट्रस्ट के द्वारा युवक का स्वागत किया गया। झारखंड से निकलने के बाद वह उज्जैन, मैहर, काशी विश्वनाथ होते हुए अयोध्या पहुंचा है। यहां रामजन्मभूमि का दर्शन करने के बाद वह आगे के लिए प्रस्थान करेगा।

झारखंड से पदयात्रा पर निकले विराट सिंह ने बताया कि वह उज्जैन, मैहर, काशी विश्वनाथ, विध्यांचल, अयोध्या, हरिद्वार व केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले है। यात्रा का उद्देश्य हिन्दु धर्म में एकता का भाव जगाना है। उनका कहना है कि कहीं कोई एक्सीडेंट हो जाता है। तो लोग मद्द की बजाए वीडियों बनाने में जुटे रहते है। हिन्दुत्व की अलख जगाने के उद्देश्य से चार हजार किमी की पैदल यात्रा का संकल्प लिया है। सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि विराट एक पावन उद्देश्य से पदयात्रा पर निकले है। हमें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments