Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावीर सावरकर की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर मार्ल्यापर्ण कर किया नमन

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर मार्ल्यापर्ण कर किया नमन


अयोध्या। विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर पुष्पराज चौराहे पर लगी उनकी प्रतिमा पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के अधिवक्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवकों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।  अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि वीर विनायक दामोदर सावरकर एक स्वतंत्रता सेनानी ,राजनीतिक, वकील, समाज सुधारक और हिंदुत्व के दर्शन के सूत्रधार थे। उन्होंने कहा कि सावरकर भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के केंद्र लंदन में उसके विरुद्ध क्रांतिकारी आंदोलन संगठित किया वह भारत के पहले व्यक्ति थे। जिन्होंने सन् 1857 की लड़ाई को भारत का प्रथम स्वाधीनता संग्राम बताते हुए 1907 में लगभग 1000 पन्नों का इतिहास लिखा। 26 फरवरी 1966 को उनका निधन हो गया था।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से रतन राजपाल, दिनेश कनौजिया, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी ,अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के महामंत्री रत्नेश सिंह, अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला  सुनील जी, पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल ,समाजसेवी प्रभात सिंह अधिवक्ता कर्मवीर सिंह अधिवक्ता अनुराग कुमार यादव बृजेश मौर्य एवं अनुराग पांडे शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments