Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने कलेक्ट्रेट अयोध्या का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उनका स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

 मंडलायुक्त ने भूलेख कार्यालय, राजस्व न्यायालयों, राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार, आंग्ल अभिलेखागार, राजस्व लेखाकार पटल, सामान्य लिपिक पटल, नजारत व अन्य प्रशासनिक कार्यो हेतु बनाये गये पटलों का निरीक्षण किया। राजस्व अभिलेखागार में सफाई, प्रकाश तथा अग्नि शमन यंत्रों, कीटनाशक छिड़काव की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रखने के निर्देश सम्बंधित को दिये।

    भूलेख कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सेवा सम्बंधी प्रकरणों की स्थिति व पेंशन सम्बंधी प्रकरणों की स्थिति जाचां। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी कार्मिकों को सरकार द्वारा उनके हित में चलायी गयी योजनाओं का लाभ मिले तथा उनकी सेवा सम्बंधी अन्य प्रपत्र अद्यतन रहे। इस दौरान उन्होंने सभी पटल सहायकों एवं प्रभारियों से कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले आम जनमानस की समस्याओं को सकारात्मक रूप से सुना जाय और उनकी हरसम्भव मदद की जाय।

   राजस्व न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय में लम्बित समस्त राजस्व वादों के आरसीसीएमएस प्रणाली पर प्रवृष्टि करने, निर्णित वाद पत्रावलियों के दाखिल किये जाने की स्थिति का भी अवलोकन कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

   निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ सफाई, जनसामान्य के लिए बैठने, स्वागत कक्ष, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था का अवलोकन किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न पटलों सहित अन्य सम्बंधित जानकारियां दी। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, अपर जिलाधिकारी गण सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments