Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपाईयों से सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

भाजपाईयों से सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात


◆ मन की बात की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण के साथ ही चरित्र निर्माण करना – लल्लू सिंह


अयोध्या। प्रधानमंत्री की मन की बात के 119 वें एपिसोड को महानगर तथा जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकताओं के द्वारा सुनी गई। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन पार्टी कार्यालय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सहादतगंज पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

इस दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। देश हित के अभियानों को गति प्रदान करने के साथ राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है कि उन्होंने विकासवाद को राजनीति के केन्द्र में ला दिया है। देश के प्रत्येक नागरिक ने इस विकास को किसी न किसी रूप में महसूस किया है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से आज समाज का हर वर्ग खुद को जोड़कर देख रहा है। प्रधानमंत्री का जनता से संवाद कई सामजिक अभियान को गति प्रदान करने का परिचायक बना है। कार्यक्रम जनता में राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र निर्माण के भाव को समाहित करने में सफल हुआ है।

इस दौरान सिविल लाइन पार्टी कार्यालय पर ओम प्रकाश सिंह, पार्षद संतोष सिंह, बिजेन्द्र सिंह, रवि सोनकर, मनोज श्रीवास्तव, पंकज कन्नौजिया, बुद्धिपाल प्रजापति, किशन मौर्य, जय सिंह छोटे, जयनारायन सिंह रिंकू सहादतगंज कार्यालय पर अभय सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments