Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या8 जनवरी को किया जायेगा चाक पे माटी सा मन का विमोचन

8 जनवरी को किया जायेगा चाक पे माटी सा मन का विमोचन

अयोध्या। जनवादी लेखक संघ इकाई द्वारा 8 जनवरी को शहर के शाने अवध होटल में चाक पे माटी सा मन का विमोचन 12 बजे किया जाएगा। जिसको लेकर आज वजीरगंज कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें युवा कवयित्री गरिमा सिंह द्वारा लिखी कविता सँग्रह“चाक पे माटी सा मन का विमोचन होने की जानकारी दी गई।
इस पुस्तक विमोचन के मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर नलिन रंजन सिंह,प्रदेश सचिव जनवादी लेखक संघ उत्तर प्रदेश,अध्यक्षता वरिष्ठ लेखक स्वप्निल श्रीवास्तव, वरिष्ठ लेखक व आलोचक डाक्टर रघुवंशमणि,वरिष्ठ लेखिका पूनम सूद,उष्मा वर्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव डॉ विशाल श्रीवास्तव के द्वारा किया जाएगा। इस विमोचन कार्यक्रम में कई लेखक, कवि और वरिष्ठ वक्तागण शामिल होंगे। इस दौरान युवा कवयित्री गरिमा सिंह द्वारा लिखी कविता संग्रह “चाक पे माटी सा मन“ को लेकर बताया कि यह मेरी पहली कविता संग्रह है। जब कोई कवि और लेखक शुरुआत में कुछ लिखता है। उसकी यात्रा होती वह बहुत कठिन होती है। जिसमें बहुत सारी कविता है जो लगभग वैत्विक धरातल पर लिखी गई है। इस प्रेस वार्ता में संघ के सचिव डाक्टर विशाल श्रीवास्तव, युवा कवियत्री गरिमा सिंह, मुजम्मिल फिदा, अखिलेश सिंह, शिवधर द्विवेदी, धीरज द्विवेदी, सत्यभान सिंह जनवादी सहित कई साहित्यकार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments