Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपचुनाव विजय के बाद भाजपा कर रही है कार्यकर्ता विजय सम्मान समारोह...

उपचुनाव विजय के बाद भाजपा कर रही है कार्यकर्ता विजय सम्मान समारोह का आयोजन


◆ प्रचंड विजय यहां के प्रत्येक कार्यकर्ता की विजय – दयाशंकर मिश्र दयालु


◆ भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सुनिश्चित हुई है प्रचंड विजय – लल्लू सिंह


अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में रिकार्ड मतों से विजय के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता विजय सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मिल्कीपुर विधान सभा के पांचों मंडलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह में मंडल के चुनाव प्रभारी मंत्री, मंडल प्रभारी, अध्यक्ष व प्रवासी , शक्ति केन्द्र पदाधिकारी मौजूद रहेंगें।

शुक्रवार को मिल्कीपुर मंडल के विद्या मंदिर डिग्री कालेज में समारोह का आयोजन हुआ। अमानीगंज मंडल में 15 फरवरी, हैरिंग्टनगंज मंडल का 17 फरवरी तथा कुचेरा मंडल में 23 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समारोह में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि यह प्रचंड विजय यहां के प्रत्येक कार्यकर्ता की विजय है। हर कार्यकर्ता ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वाहन किया जिससे मिल्कीपुर में रिकार्ड मतों से विजय का इतिहास बन गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार के राष्टवाद तथा विकास की योजनाओं की जानकारी कार्यकताओं द्वारा घर-घर तक पहुंचाई गई। छोटी-छोटी टोलियों में कार्यकताओं ने हर घर हर मतदाता से सम्पर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रंचड विजय सुनिश्चित हुई है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि विपक्ष की नकारात्मक व गुमराह करने की राजनीति का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पर्दाफाश किया है। जनता में सरकार की नीतियों के प्रति उत्साह का संचार कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। मिल्कीपुर चुनाव संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि परिवारवाद के खिलाफ यह जनादेश है। चुनाव प्रबंधन में पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है। विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में चुनाव संयोजक ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राघवेन्द्र पाण्डेय, जर्नादन मौर्या, अशोक मिश्र, बब्लू पासी, श्याम नारायण पाठक, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments