Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरो की तलाश के लिए गठित हुई एसओजी ,स्वाट व सर्विलांस की...

चोरो की तलाश के लिए गठित हुई एसओजी ,स्वाट व सर्विलांस की टीमें

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। बीते दिवस कन्नुपुर गांव में भाजपा नेता के घर नगदी समेत लाखों रूपये की हुई चोरी मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस, एसओजी ,स्वाट व सर्विलांस की टीमों का गठन चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस सम्बंध में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया और जल्द ही चोरी के खुलासे का दावा कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के कन्नुपुर गांव निवासी भाजपा जिला मंत्री पंकज वर्मा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि परिवार में शादी समारोह था कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद परिवार थका था और सभी सो रहे थे इसी बीच सोमवार की रात घर के पीछे से घर में दाखिल हुए चोरों ने उन के पास शादी के निमंत्रण में मिले तीन लाख 75 हजार रुपये,छोटी बहन के पास रहे 35 हजार नगद,बड़े भाई राजेन्द्र वर्मा के  27 हजार कैश और बड़ी बहन शर्मिला के 86 हजार नगद रूपये  साथ ही सोने का लाकेट व चैन वजन 25 ग्राम,तीन अंगूठी सोने की व चांदी का पायल जो बैग में रखा था चोर बैग सहित उठा लेगये।इतना ही नहीं चोरों ने पीड़ित की मौसी सोने का झुमका,चेन,अंगूठी,पाजेब भी गायब कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चोरी के खुलासे हेतु कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी का खुलासा जल्द ही हो जायेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments