Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएनबी की दो नवीन शाखाओं की हुई शुरुवात

पीएनबी की दो नवीन शाखाओं की हुई शुरुवात

अयोध्या । बाजारों में ग्राहकों की मांग देखते हुए व उनकी सुविधा के लिए पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय अयोध्या द्वारा दो नवीन शाखा का शुरुवात ग्रामीण क्षेत्र में किया गया। नवीन बैंक शाखा का शुरुवात मंडल प्रमुख के एल बैरवा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल प्रमुख के एल बैरवा ने बताया कि रामपुर भगन व पूरा बाजार में पीएनबी की नई शाखा का शुरुवात किया गया है, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राहकों की तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई शाखा खोली गई जिससे ग्राहक आसानी से अपना लेनदेन कर सके। आगे और भी ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे बैंक की नई शाखा खोलने पर चर्चा की जा रही है।

वही रामपुर भगन के ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार व पूरा बाजार के शाखा प्रबंधक अफताब शेख ने बैंक में आये अतिथियों व ग्राहकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपमंडल प्रमुख अमित कुमार,अशोक पांडेय, शेखर त्रिपाठी, साक्षी चौधरी, अजीत यादव, पावस पाल,वाई यान सिंह,अजय कुमार सिंह, मोहित सिंह सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments