Wednesday, April 23, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्र सशक्तिकरण नारी सशक्तिकरण के बिना असंभव – राजेश मिश्र

राष्ट्र सशक्तिकरण नारी सशक्तिकरण के बिना असंभव – राजेश मिश्र


अंबेडकर नगर। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजेसुल्तानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर “नारी सशक्तिकरण” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण का अनिवार्य तत्व बताते हुए इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, माध्यमिक संवर्ग, अंबेडकरनगर के जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्र ने कहा कि “राष्ट्र का सशक्तिकरण तब तक संभव नहीं जब तक समाज की आधी आबादी यानी महिलाओं को समान अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता प्राप्त नहीं होती।” उन्होंने महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता पर विशेष जोर दिया।

  संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सुभाष चंद्र राम ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी साधन है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ. उदयराज मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति को जागरूक और संगठित करने की आवश्यकता है, ताकि वे समाज में अपनी भागीदारी को और अधिक प्रभावी बना सकें।

   कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्री सुधीर शुक्ल एवं श्री मलखान सिंह ने किया। यह संगोष्ठी प्राथमिक विद्यालय, मालपुर माधोपुर, जहांगीरगंज में आयोजित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी श्री राघवेंद्र कुमार एवं श्री सुनील कुमार का विशेष योगदान रहा।

  इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा की। संगोष्ठी का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में जागरूकता फैलाना था, जिससे वे महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देने के लिए प्रेरित हों। इस अवसर आज बौद्धिकी कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका लक्ष्मी विश्वकर्मा तथा रिपोर्टिंग सरगम सिंह व अभिषेक ने संयुक्त रूप से किया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments