Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम ने लिया श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास का हाल चाल

सीएम ने लिया श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास का हाल चाल


 ब्रेन स्ट्रोक के बाद रविवार को उन्हें पीजीआई में कराया गया है भर्ती


@ विपिन सिंह


पीजीआई/लखनऊ । श्री राम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास का हाल चाल लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीजीआई पहुंचे। जहां चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

                  श्री राम जन्म भूमि के मुख्य अर्चक सत्येन्द्र दास को रविवार की रात ब्रेन स्टोक के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें एसजीपीजीआई के लिए रिफर कर दिया गया। रविवार को ही उन्हें पीजीआई में न्यूरोलॉजी के एचडीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां न्यूरोलॉजी के डा. प्रकाश चन्द्र पाण्डेय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। हाई ब्लड शुगर तथा हाईब्लड प्रेशर के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इससे पूर्व उन्हें 15 अक्टूबर को भी हालत खराब होने पर पीजीआई में भर्ती किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments