Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउपचुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का सपा ने लगाया आरोप

उपचुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का सपा ने लगाया आरोप

अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप सपा ने लगाया है। पूर्व मंत्री व सपा नेता तेजनारायन पाण्डेय सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा आदर्श आचार संहिता का पालन कर रही है। लेकिन भाजपा के मंत्री सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे है। मिल्कीपुर के उपचुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने एक फोटो भी प्रेसवार्ता के दौरान दिखाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री उपचुनाव में धन का प्रलोभन दे रहे है। अधिकारियों के साथ मंत्री घूम रहे है। निर्वाचन आयोग को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात किया गया था। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रधान, बीडीसी व कोटेदार को चुनाव में धमकाया जा रहा है। जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments