अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के खजुराहट में दिन में लगभग 11 बजे एसयूवी तथा कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एसयूवी के इंजन में आग लग गई। घटना में दो वाहनों पर सवार 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया।



