Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं के लिए बनाई जा रही टेंट सिटी का मंडलायुक्त ने किया...

श्रद्धालुओं के लिए बनाई जा रही टेंट सिटी का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण


◆ 13 जनवरी तक सभी कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश


अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ महाकुंभ अन्तर्गत मकर संक्रांति व अन्य स्नान पर्वों पर अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु पर्यटन निगम द्वारा बनायी जा रही टेन्ट सिटी व आश्रय स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।

मण्डलायुक्त ने उदया तिराहे के समीप पूर्व में निर्मित पार्किंग स्थल में बनायी जा रही टेंट सिटी का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थायों को 13 जनवरी से पूर्व पूर्ण कर लेने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ प्रयागराज से अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या की विशिष्टताओं के अनुरूप टेन्ट सिटी में व्यवस्था हो यह सुनिश्चित किया जाय। निरीक्षण के दौरान पर्यटन निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि लगभग साढ़े पांच एकड़ में फैली टेन्ट सिटी के अन्तर्गत पार्किंग, किचन, डायनिंग एरिया सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मण्डलायुक्त ने कहा कि टेन्ट सिटी में प्रकाश हेतु लगने वाली लाईटें वार्म लाइट हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा नगर निगम व सम्बंधित एजेंसी आपस मे समन्वय कर यहां पर निकलने वाले कूड़े आदि का बेहतर प्रबंधन भी सुनिश्चित कराये।

       अगले चरण में मण्डलायुक्त ने साकेत पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ अयोध्या के किनारे पर्यटन निगम द्वारा बनाये जा रहे आश्रय स्थल का भी भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करते हुए संचालन प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

                  पर्यटन निगम द्वारा अयोध्या में महाकुम्भ के दौरान तीन स्थलों पर टेंट का व्यवस्था की गई है। उदया तिराहे के समीप लगभग 4000 व्यक्तियों हेतु 200 टेंट की व्यवस्था की गयी है, जिसमें खान-पान एवं प्रवास व्यवस्था होंगी। इसके अलावा 02 स्थलों पर आश्रम स्थल/रैन बसेरा बनाया जा रहा है, जिसमें बालू घाट तिराहे के समीप लगभग 2000 व्यक्तियों हेतु व स्फटिक शिला के समीप 1000 के व्यक्तियों की क्षमता वाला आवासीय टेन्ट बनाया गया है तथा इसके अतिरिक्त नगर निगम अयोध्या द्वारा भी पूर्व से विभिन्न स्थानों पर रैन बसेरे/आश्रय स्थल संचालित है। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments