Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज्यमंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण, ईओ को दिया निर्देश

राज्यमंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण, ईओ को दिया निर्देश


मिल्कीपुर,अयोध्या। गुरुवार को दोपहर खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह एवं अधिशाषी अधिकारी संजय शुक्ला के साथ नगर पंचायत कुमारगंज के अकमा में स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गौ आश्रय स्थल पर भूसा चारा उपलब्ध मिला। राज्य मंत्री ने अधिशाषी अधिकारी को, गौ आश्रय स्थल को पूरी क्षमता के साथ चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल पर सहायकों की संख्या बढ़ाकर पर्याप्त गौवंशों को रखा जाय। गांव के दिनेश पांडे ने राज्य मंत्री को बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा जानवरों की संख्या बढ़ गई है बताया कि कृषि विश्वविद्यालय फार्म पर पूर्व में अस्थाई गौ आश्रय स्थल बनाया गया और बाहर से सैकड़ों जानवरों को लाकर यहां रख दिया गया अब आश्रय स्थल बंद कर दिया गया है और उसमें रखे गए गौवंश आसपास घूम रहे है जो किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर गौवंशों को पकड़वाया जा रहा है नगर पंचायत के घुमंतू गौवंशों को शीघ्र ही पकड़वाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments