Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखेलों से बढ़ता है आपस में भाईचारा-हाजी फिरोज खान गब्बर

खेलों से बढ़ता है आपस में भाईचारा-हाजी फिरोज खान गब्बर


◆ क्षत्रिय इलेवन अछोरा ने जीता करमडांडा प्रीमियर लीग का खिताब


मिल्कीपुर,अयोध्या। रविवार को करमडांडा प्रीमियर लीग के हाई वोल्टेज फाइनल मुकाबले में क्षत्रिय इलेवन अछोरा की टीम ने हर्षित इलेवन बारुन बाजार की टीम को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हाजी फिरोज खान गब्बर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। केपीएल जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन से समाज में एकता और आपस में भाईचारा बढ़ता है।  उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दोपहर में शुरू हुए फाइनल मुकाबले में हर्षित इलेवन के कप्तान आयुष श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 174 रन बनाया। जिसके जवाब में अनुराग सिंह के नेतृत्व में उतरी क्षत्रिय इलेवन अछोरा की टीम ने 14.2 ओवरों में मध्यक्रम के बल्लेबाज बलराम पांडेय की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर चार गेंद शेष रहते हुए मुकाबले जीत लिया। 31 गेंदों में 90 रन बनाने वाले बलराम पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि हाजी फिरोज खान गब्बर ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि प्रदान किया।

मैच में कॉमेंटेटर दीपक उपाध्याय,अमरेश यादव तथा मैदानी अंपायर तौफीक खान गुड्डू,शादाब खान और स्कोरर की भूमिका विजय दूबे व फैयाज अंसारी तथा थर्ड अंपायर की भूमिका सरफराज अंसारी ने निभाई। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में निरंजन यादव, नवीन खान, रोहित शर्मा, अतीक खान बबलू, बंटी श्रीवास्तव, नौशाद खान, पंकज मिश्रा, अंकुर मिश्रा, अब्दुल फरीद खान, महताब खान, दिलशाद बाबा, सादिक अहमद, आकिब खान, राकेश यादव, ग्राम प्रधान मुकेश पंडित, समाजसेवी मोहम्मद शोएब, शहजाद खान, मंजूर शेख, सपा नेता दानिश खान उर्फ डीके, एजाज अहमद रौनाही, हाफिज सनाउल हक, सिरताज अंसारी, अमन मिश्रा, शिक्षक वसीम खान, श्याम कुमार, मन्ना यादव, विवेक टेंट हाउस, रोहित डिजिटल स्टूडियो खिहारन, सीमा डीजे मिल्कीपुर तथा निर्मल स्टूडियो तरौली बाजार का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments