Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया, जिला प्रतिनिधि के लिए तीन लोगों ने किया...

सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया, जिला प्रतिनिधि के लिए तीन लोगों ने किया आवेदन


जलालपुर अम्बेडकर नगर। नगर के श्री शीतला माता मठिया मंदिर जलालपुर मे नगर मंडल की चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी वाल्मीकि उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुई।चुनाव अधिकारी वाल्मीकि उपाध्याय ने  गाइडलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 बजे शुरू की गई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही मौजूदा मंडल अध्यक्ष के साथ चार अन्य लोगों ने आवेदन किया। जिला प्रतिनिधि के लिए तीन लोंगो ने आवेदन किया।  जिस पर चुनाव प्रक्रिया के बाद आम सहमति न बनाने पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं,नगर में निवास करने वाले पूर्व और वर्तमान जिला,मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,प्रभारी, प्रवासी ,पूर्व एंव वर्तमान बूथ अध्यक्ष,सभासद से राय ली गई। वाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के लिए वर्तमान नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, संदीप गुप्ता, आनंद मिश्र, दीप चंद्र सोनी, नृपेंद्र कुशवाहा, जिला प्रतिनिधि के लिए विकाश निषाद, शिवनाथ त्रिपाठी, रोशन सोनकर ने आवेदन किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र,भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिक चंद सोनी,विमल भारद्वाज, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, भाजपा सभासद,सक्रिय सदस्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments