Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित 13 अधिकारियों का एक दिन का वेतन...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित 13 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का डीएम ने दिया आदेश


अयोध्या। तहसील सोहावल में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील सोहावल सभागार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में अनुपस्थित 13 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारी गण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय।

तहसील सोहावल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता ग्राम मीरपुर कांटा विकासखंड सोहावल द्वारा पैमाइश से सम्बंधित शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोहावल को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता ग्राम सरियावां विकासखण्ड मसौधा द्वारा विपक्षी मेड़ काटने तथा गाली गलौज व धमकी की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सोहावल को तत्काल संज्ञान लेते हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस सोहावल में आज कुल 206 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 23 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अनुपस्थित प्रभागीय वनाधिकारी अयोध्या, सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशाषी अभियन्ता जलनिगम ग्रामीण व अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्यवाही के निर्देश दिये है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सोहावल, उपायुक्त मनरेगा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    जिलाधिकारी ह ने सोहावल तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कृषकों द्वारा पानी न मिलने की शिकायत के कम में रौनाही पम्प कैनाल का साइट जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खण्ड, अयोध्या को सोहावल क्षेत्र के कृषकों को पानी उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अधिशासी अभियन्ता रजनीश गौतम द्वारा अवगत कराया कि सिल्ट सफाई कराने के पश्चात नहरों में पानी का संचालन करा दिया गया है। शीघ्र ही सभी कृषको को पानी उपलब्ध करा दिया जायेगा। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता बाढ कार्य खण्ड अयोध्या एवं जिला खनन अधिकारी अयोध्या भी उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments