Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन


अयोध्या। बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में कही गई बातों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। कमला नेहरू भवन से नारेबाजी करते निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रिकाबगंज चौराहे पर रोक लिया।

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई ये टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से अद्वितीय विरासत का अपमान हैं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है, जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा बाबा साहब अंबेडकर पर अमित शाह द्वारा किया गया दिया गया बयान अत्यंत निन्दनीय है बाबा साहब इस देश की आत्मा में बसते हैं उनका अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र मणि पांडे , बृजेश रावत, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,राम अवध, जिओ हैदर, जिला महासचिव रुद्र प्रताप सिंह रिशु,चंचल सोनकर ,प्रेम पांडे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, रामसागर रावत, उमेश उपाध्याय, सालिक राम प्रजापति, द्वारिका पाडे,जिला महासचिव प्रदीप निषाद ,रविंद्र कोरी ,भीम शुक्ला ,सरजू प्रसाद वर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष सविता यादव ,रेनू ,पुष्पा देवी ,दयावती आदि सम्मिलित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments