Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वैवाहिक बंधन में बधें 272 जोडे़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वैवाहिक बंधन में बधें 272 जोडे़


बीकापुर, अयोध्या। नगर के भारती इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 2024- कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक अमित सिंह चौहान ने मसौधा , बीकापुर , भदरसा क्षेत्र के करीब 272 जोड़ों को प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इससे पहले जोड़ों का रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। जिसमे गोसांईगंज विधायक प्रतिनिधि अखलेश सिंह, अमित तिवारी, अभिषेक गुप्ता पूर्व कनिष्ठ प्रमुख तारुन अशोक निषाद समाज सेवी राहुल तिवारी ,हरिश्चंद्र निषाद जिला पंचायत सदस्य, आदि लोगों की उपस्थिति में विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुए। नव विवाहित जोड़ों को सरकार की ओर से दिए जाने वाले तोहफो की सौगात भी दी गई।

इससे पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके दोनों विकासखंड तथा नगर पंचायत के अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीकृत करते हुए उनके मता अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। आगंतुकों को भोजन पानी की भी व्यापक व्यवस्था मुस्तैदी से विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी गण संभालते हुए दिखाई दिए।कार्यक्रम में  खंड विकास अधिकारी  हरिश्चंद्र सिह , एडीओ बद्रीनाथ पांडे ,  उषा शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद मुस्लिम शेख , प्रधान मुकुल आनंद , श्रवण शर्मा  समेत कई गांव के ग्राम प्रधानों ने अपने गांव के नवयुगलों के साथ सेल्फी खिंचवाते हुए शुभकामनाएं दी। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा बताया गया कि सर्वाधिक विवाह पंजीकरण विकास खंड मसौधा के 72 व भदरसा नगर पंचायत के कुल 18 बीकापुर बिकास खण्ड के 149 व नगर पंचायत बीकापुर के 16 तथा अन्य ब्लॉकों के 17 जोड़े शामिल है जिसमें 2 जोड़े मुस्लिम भी है । कुल 272 जोडो का विवाह पंजीकरण संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय पुलिस की भी चकबंदी व्यवस्था दिखाई दी। कोतवाल लालचंद सरोज फोर्स के साथ मुस्तैदी से कानून व्यवस्था को संभालते दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments