Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज शिशु प्ले स्कूल का मनाया गया वर्षिकोत्सव

राज शिशु प्ले स्कूल का मनाया गया वर्षिकोत्सव


अयोध्या। राज शिशु प्ले स्कूल दिल्ली दरवाजा में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना में काव्या कार्तिकेय ने नृत्य किया। चारों धर्म नाटक के माध्यम से आयुष गौड, अनमोल कुमार, शिव कुमार, नैतिक कुमार, कृष्णा सोनी ने संदेश दिया कि हम भारत के लोगों को आपस में मिलकर रहना चाहिए। देश की अखंडता संप्रभुता को बनाए रखना चाहिए। वैलकम सांग में आराध्या यादव, अनमोल कुमार, पीयूष गोयल द्वारा सभी लोगों का स्वागत किया गया। आजकल मोबाइल के घातक परिणामों पर आधारित नाटिका जिसमें आराध्या यादव, काव्य यादव, अंश सोनी, नैतिक, आयुष गौड, अनमोल कुमार, पीयूष गोयल द्वारा बच्चों को समझाते हुए चित्रित किया गया कि मोबाइल का घातक परिणाम होते हैं इसलिए ज्यादा उपयोग नहीं करना चाहिए इससे बहुत ही घातक परिणाम होते हैं।
अतिथियों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि विधायक अयोध्या ने विद्यालय परिवार को आशीर्वाद देते हुए अपना पूरा सहयोग देने के लिए कहा और विद्यालय की प्रगति के लिए प्रार्थना की। रामराज की झांकी में राम बने राज और सीता काजल जायसवाल हनुमान के रूप में आरव कुमार ने अति मनमोहक झांकी प्रस्तुत की राम धुन पर आरव कुमार हनुमान रूप में बहुत ही मनमोहक नृत्य किया।
प्रधानाचार्या डॉक्टर संतोष गर्ग ने विद्यालय की निरंतर प्रगति के विषय में विस्तार पूर्वक बताते हुए बच्चों की तैयारी से लेकर के उनके आज की प्रस्तुति तक का विस्तार से वर्णन किया अपनी विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट बताई आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया उनको पुष्प गुच्छ देकर के और पटका पहना करके स्वागत किया ।
विद्यालय के पूर्व छात्र मुकेश अग्रवाल, अग्रवाल सभा के पूर्व संरक्षक अश्विनी अग्रवाल , चौक राम लीला के कन्हैयालाल अग्रवाल और सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति में बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की। विद्यालय के मैनेजर दिग्विजय गर्ग ने सभी आए हुए अतिथियों को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments