Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशीतला माता मंदिर मकबरा के महंत जयप्रकाश दास को आजीवन कारावास

शीतला माता मंदिर मकबरा के महंत जयप्रकाश दास को आजीवन कारावास


अयोध्या। शहर मकबरा स्थित शीतला माता मंदिर के महंत जय प्रकाश दास तथा उनके भतीजे व मंदिर के पुजारी रमेश दूबे को हत्या के मामले में एडीजे थर्ड ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्तों पर 10-10 हजार रूपये का अर्थदंड़ भी लगाया गया है।
अभियोजन पक्ष से एडवोकेट विजय ओझा ने पैरवी की। उन्होंने बताया कि मृतका द्रौपदी सिंह सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। जिनका अभियुक्त से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 20 अक्टूबर 2016 को सुबह विद्यालय जाने के लिए निकल रही थी। तब मकबरा चौराहे के समीप प्रातः 7.30 अभियुक्त जय प्रकाश दास ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में एडीजे थर्ड की अदालत से दोनों अभियुक्तों को धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। प्रत्येक पर 10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments