Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्डों की मैपिंग कराएगा नगर...

 सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्डों की मैपिंग कराएगा नगर निगम


◆ डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने वाली संस्था का कार्य संतोष जनक न मिलने पर सुधार के निर्देश


◆ महापौर तथा नगर आयुक्त ने अधिकारियों संग बैठक में सफाई-व्यवस्था की हुई समीक्षा


अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्ड वार मैपिंग कराई जाएगी। बीट स्तर पर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगें। वार्डों में कर्मचारियों का विवरण अंकित कराया जाएगा। उक्त निर्णय नगर निगम कार्यालय में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी तथा नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में लिया गया।

समीक्षा बैठक में डोर टू डोर कूड़ा संग्रह के कार्य करने वाली संस्था का कार्य संतोषजनक न होने के कारण सम्बन्धित संस्था को अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया। सभी जोनल अधिकारियों को रोजाना एक वार्ड का निरीक्षण कर जनसमस्याओं के निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्य मार्गो की सफाई मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से कराई जाएगी। मुख्य मार्गो पर सफाई के लिए लगाए गए कर्मचारियों को वार्डो में नियुक्त किया जाएगा। स्वच्छता के कार्य में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सफाई मित्रों को पार्षद के अनुमोदन के उपरांत स्वच्छ योद्धा के रूप में सम्मानित तथा पुरस्कृत किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि अयोध्या आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व की नगरी है अयोध्या में अतिविशिष्ट व विशिष्ट जनों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धांलुओं का आवागमन होता है। रामनगरी में साफ सफाई की व्यवस्था के साथ समस्त मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। वार्डों में भी सफाई व्यवस्था के लिए निगम प्रशासन पूर्ण संवेदनशील है।

नगर आयुक्त ने कहा कि अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं को प्रदान किये जाने के साथ साथ वार्डों में नागरिक सुविधाओं के साथ सफाई व्यवस्था अच्छी रहे। इसके लिए भी आवश्यकतानुसार संसाधनों में वृद्धि की जा रही है, जिससे सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर किया जाएगा।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, गुरु प्रसाद पाण्डेय, सौरभ नाथ, राममणि शुक्ला, राजेश झा, कमल कुमार, देवी शुक्ला, राकेश वर्मा, विजयेंद्र वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments