Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअमेरिकी कंपनी एक्सॉन में रामेंद्र का हुआ चयन

अमेरिकी कंपनी एक्सॉन में रामेंद्र का हुआ चयन


जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर उमरान निवासी रामेंद्र पाण्डेय पुत्र नामवर पाण्डेय ने अमेरिकी कंपनी एक्सॉन मोबिल मे रिजर्व वायर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर अपने माता-पिता के साथ गुरूजनो एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रामेंद्र  ने वर्ष 2022 में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी अमेठी से बीटेक किया था, संस्था में टॉप करने के कारण राज्यपाल  ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया था l वर्तमान में रामेंद्र पाण्डेय आईआईटी धनबाद से एम टेक कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर उनके चाचा सुरेंद्र देव पांडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील मिश्र, डॉ गोविंद तिवारी, डॉक्टर जेपी पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय ,राकेश पांडेय, पूर्व प्रधान मुन्नी लाल,महेन्द्र देव पान्डेय,सुरेन्द्र देव पान्डेय,संतोष सोनी समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments