Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनई पेंशन योजना के विरुद्ध शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

नई पेंशन योजना के विरुद्ध शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल( पू. मा.) शिक्षक संघ द्वारा नई पेंशन योजना के जबरदस्ती कटौती और मनमाने तरीके से शिक्षकों पर थोपे जाने के विरुद्ध संघ के अध्यक्ष राम पलट सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र कटेहरी में किया गया। धरने में सरकार की अलोकतांत्रिक एवं भेदभाव पूर्ण पेंशन योजना का पुरजोर विरोध शिक्षकों द्वारा किया गया और शिक्षकों के भविष्य के प्रति चिंता व्यक्त की गई।

धरना स्थल पर अरुण कुमार तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक कटेहरी,अखिलेश सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, दुखहरण, दलजीत सिंह, बाबू सुधीरंजन, मनोज तिवारी, मनीष कुमार,अवधेश चौधरी, प्रमोद दुबे, चंद्रशेखर वर्मा, उर्मिला, संदीप सिंह, संदीप चौधरी, विजय बहादुर, मोहम्मद हसन,शिव कुमार चौबे, अशोक कुमार,दिनेश विश्वकर्मा, अशोक कुमार उपाध्याय,अजय कुमार तिवारी, शीतला प्रसाद दुबे, अनिल कुमार सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments