Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविवाद सुलझाने गई डायल 112 के मुख्य आरक्षी पर पिता-पुत्रों ने किया...

विवाद सुलझाने गई डायल 112 के मुख्य आरक्षी पर पिता-पुत्रों ने किया हमला, केस दर्ज


अयोध्या। विवाद सुलझाने गई डायल 112 के मुख्य आरक्षी के साथ दबंगों ने मार पीट की है। मारपीट में पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी को चोटें आईं है। मामले में कोतवाली कैंट में दो मुकद्में पंजीकृत किया गया है। एक मुकदमा पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी तथा दूसरा मुकद्मा विवाद के पीड़ित की ओर से दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी शिवराम द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार वह पीआरवी 5379 में तैनात है। 28 नवम्बर की रात लगभग 10.30 पर विवाद की सूचना पर वह कैंट थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव में गया। जहां मौके पर हो रहे गाली गलौच तथा विवाद को शांत कराया। सूचना देने वाले कॉलर के सामने न आने के कारण वह उसके घर जाने लगा। इसी बीच विपक्षी त्रिपुरेश सिंह व प्रखर सिंह पुत्रगण श्रीराम सिंह व श्रीराम सिंह पुत्र जगजीवन सिंह ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसके घुटने व शरीर में चोटें आई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132, 115 (2), 121 (1), आपराधिक कानून संसोधित अधिनियम 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरा मुकदमा पीड़ित वैभव सिंह की ओर से दर्ज कराया गया है।  जिसमें आरोपियां पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (2), 115 (2), 352, 351(3), 324 (4), में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली कैंट प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments