Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सैनिको की समस्याओं का होगा प्राथमिकता के आधार पर समाधान :...

पूर्व सैनिको की समस्याओं का होगा प्राथमिकता के आधार पर समाधान : एडीएम


◆ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिला सैनिक बंधु की बैठक


अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, नगर सलिल कुमार पटेल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान करने वाले सैनिकों/पूर्व सैनिकों पर पूरे देश को गर्व है तथा उनकी समस्याओं का यथा संभव समाधान प्राथमिकता के आधार पर किये जाने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। अपर जिलाधिकारी, नगर ने बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं/शिकायतों से संबंधित प्रार्थना-पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु आश्वस्त किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले० कर्नल संजीव कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित शासकीय योजनाओं की नवीनतम जानकारी दी गयी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० संजय जैन, अग्रणी जिला प्रबंधक गणेश शंकर यादव, क्षेत्राधिकारी पुलिस आशुतोष मिश्रा, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र अमित कुमार, सहायक अभियन्ता अयोध्या विकास प्राधिकरण गिरीश चन्द्र तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी धर्मेन्द्र, समाज कल्याण विभाग से ओम प्रकाश भारती, लेखाकार कोषागार अरुणिम वेद, सैनिक कल्याण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments