Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्यों कुशिन कराटे की प्रदेशीय प्रतियोगिता मे 160 बच्चों के लिए प्रतिभाग

क्यों कुशिन कराटे की प्रदेशीय प्रतियोगिता मे 160 बच्चों के लिए प्रतिभाग

अयोध्या। ऑल यूपी प्राचीन क्यों कुशिन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन शहर के जमुनिया बाग स्थित राजकरण वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी व संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद मोटवानी शामिल हुए और विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेंद्र (मासूम ) गीतकार रहे।
मुख्य अतिथि अजयकांत सैनी, दिलदार सिंह डॉक्टर आलोक कुमार त्रिपाठी चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर ओपी सहाय, संजय सिंह रामा सिंह आदि द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे पूरे प्रदेश से 160 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों को मेडल व मोमेंटो प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।एच. सी दिलदार सिंह द्वारा अपर आयुक्त प्रशासन अजयकांत सैनी को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का एस एम ओ आलोक त्रिपाठी द्वारा बच्चों को मोमेंटो और मेडल प्रदान करने के बाद समापन किया गया। इस मौके पर राम सिंह, कुंवर अभय सिंह,संजय सिंह, विभूति श्रीवास्तव, शशि प्रभाकर उत्तम कुमार, सृष्टि तिवारी, प्रखर तिवारी, दिलीप कुमार, संतराम वर्मा,दीपा पांडे, संदीप अग्रवाल दृष्टि सिंह सृष्टि सिंह शैलेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments