Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचलती बाइक से महिला के गले से चेन छीन फरार हुऐ बदमाश

चलती बाइक से महिला के गले से चेन छीन फरार हुऐ बदमाश


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पति के संग मायके से आ रही पत्नी से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने  गले से सोने की चैन छीन कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली जलालपुर में दी है। विदित हो कि जहां पुलिस व प्रशासन वोटो की गिनती के लिए लगी रही वही मौका पा कर बदमाश हाथ साफ़ कर गए। शनिवार दोपहर मालीपुर निवासी युवक शंकर अपनी पत्नी विदोत्मा के साथ बाइक से अपनी ससुराल रामनगर से घर वापस आरहा था। इसी बीच वह जलालपुर रफीगंज मार्ग पर मंगुराडीला चौराहे से पहले पहुंचा तो पीछे से आये दो बाइक सवार उस की मोटरसाइकिल के पास पहुचने पर पीछे बैठे बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले में रही सोने की चेन पर झपट्टा मार चेन छीन लिया और मंगुराडीला की तरफ भाग गये। दिनदहाड़े छिनैती की घटना से युवक स्तब्ध रह गया। मौके पर भीड़ भी एकत्र होगयी। पीड़ित ने छिनैती की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी कर लुटेरों की तलाश की मगर लुटेरे भाग निकले। कोतवाली प्रभारी हीरालाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है छानबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments