Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या महोत्सव में आयोजित कन्या पूजन ने परिवेश में किया आध्यात्मिक उर्जा...

अयोध्या महोत्सव में आयोजित कन्या पूजन ने परिवेश में किया आध्यात्मिक उर्जा का संचार

अयोध्या। सनातन धर्म में कन्याओं को आदिशक्ति का स्वरुप माना जाता है। धर्मशास्त्रों में कन्या पूजन के महत्व को विस्तार से वर्णित किया गया है। अयोध्या महोत्सव में आयोजित कन्या पूजन ने पूरे परिवेश को आध्यात्मिक उर्जा से भर दिया। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के भाव को आत्मसात करते हुए कन्या पूजन के दौरान सम्पूर्ण विश्व के सुखी व निरोगी होने की कामना कन्या पूजन के दौरान मां भगवती से की गयी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति रही।
कन्या पूजन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक शुभेन्दु जी ने कहा कि हमारे शास्त्रों मे कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। भारत में प्राचीन काल से लेकर आज तक नारी की ममता, साहस, प्रेम, त्याग, शौर्य व बलिदान के उदाहरण भरे पड़े है। अयोध्या की लोकसंस्कृति, परम्परा व मर्यादा भारतीय जीवनशैली का आधार है। अपने जीवन में इसको आत्मसात करने से परिवार, समाज आध्यात्मिक, मानसिक व आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर होता है। इसी लोकसंस्कृति को प्रसारित करने की मुहिम अयोध्या महोत्सव ने प्रारम्भ की है। इस मुहिम को व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है।
अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि स्त्री को सृजन की शक्ति माना जाता है। इस सृजन की शक्ति को विकसित करके उनमें समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व वैचारिक स्वतंत्रता के साथ समानता का अवसर प्रदान करना नारी सशक्तिकरण का आशय है। केन्द्र व प्रदेश सरकार इसी परिकल्पना पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, राकेश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, आकाश अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, नाहिद कैफ, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, बलवीर सिंह, स्वाती सिंह, रेगन सिंह, श्रुति श्रीवास्तव, रवि चौधरी, विवेक पाण्डेय, विजय यादव, एसबी सागर, मोहित मिश्रा, रणजीत यादव, राजन श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, पूजा अरोड़ा, ऋचा उपाध्याय, सुचि श्रीवास्तव, राजेश गौड़ उपस्थित रहे।


31 दिसम्बर को विशाल दंगल का होगा आयोजन


अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में 31 दिसम्बर को विशाल दंगल का आयोजन बलवीर सिंह के संयोजन में किया जायेगा। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस दंगल में देश के विख्यात पहेलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को 11 बजे से किया गया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments