Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम की मशीनरी हुई हाईटेक, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली...

नगर निगम की मशीनरी हुई हाईटेक, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात


◆ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत मैकेनाइज्ड व स्वीपिंग मशीनों को किया लोकार्पित


अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम में नगर निगम में पहुंची करोड़ों की लागत की मैकेनाइज्ड व स्वीपिंग मशीनों वाले 25 वाहनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अयोध्या धाम में रामकथा पार्क के निकट लोकार्पण कार्यक्रम के समय महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक राम चन्द्र यादव मौजूद रहे।

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने  यहां की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया था। इसे देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इन वाहनों की खरीद हुई है। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कहा कि इन मशीनरी के बेड़ों के नगर निगम में शामिल होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था और भी मजबूत हो जाएगी।


5.57 करोड़ में मोबाइल एफएसएसएम वेहिकल


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 5.57 करोड़ की लागत से इस मशीन की खरीदारी की गई है। इससे सेप्टिक टैंकों की सफाई की जा सकेगी। इसमें सेप्टिक टैंकों के फ्लिकल स्लज को साइट पर ट्रीटमेंट किया जा सकेगा। 18.62 करोड़ से की लागत से राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 6 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन खरीदी गई है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए मानव श्रम के स्थान पर इन मशीनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। 1.44 करोड़ की लागत से 18 हॉपर टिपर स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदी गई है। इनके माध्यम से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments