Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान


अयोध्या। आम आदमी पार्टी ने सोमवार से उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरूवात किया। प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 50 लाख सदस्यों बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरूआत राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ से किया। जिले में सदस्यता अभियान रामनगर पुलिस चौकी के सामने कैंप लगाकर चलाया गया।

प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी संजीव  निगम ने कहा हम इस अभियान के जरिये सभी वर्गों को जोड़ने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहे है। यूपी में 50 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। यूपी को 8 प्रांतों में बांटा गया है। यहां कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन होगा।

जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह कदम उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने और लोगों की समस्याओं को समझने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की समीक्षा प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा की जाएगी।

इस अभियान में भाग लेने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद इजराइल घोसी, जिला महासचिव सुनील मौर्य,जिला उपाध्यक्ष शारजाह मास्टर,पूर्व महापौर प्रत्याशी एवं महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू, गुडिया राईन, विद्यावती वर्मा, सत्यप्रकाश मौर्या ,नीलेश चतुर्वेदी, दिलीप वर्मा, डॉ इरशाद हुसैन, अब्दुल अहद, स्वर्णिल वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments