Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपहृत छात्रा को पुलिस ने किया बरामद

अपहृत छात्रा को पुलिस ने किया बरामद


जलालपुर अम्बेडकर नगर। हरियाणा के फरीदाबाद में पिता के साथ रह कर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा का जलालपुर के युवक द्वारा अपहरण करने के मामले में जलालपुर पुलिस ने किशोरी को पखवारा भर बाद बरामद कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित मां ने शिकायत किया था कि  उस की 16 वर्षीय पुत्री हरियाणा के फरीदाबाद में अपने पिता के साथ रह कर पढ़ाई करती थी। पड़ोस में ही जलालपुर के बसिया गांव का रहने वाला सौरभ उस के घर आता जाता था। इस बीच सौरभ बीते 18 सितंबर को उस की नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर कहीं लेकर भाग गया। पुत्री को भगाने में सौरभ का भाई शुभम,बहन शशि व उस के माता पिता भी शामिल हैं। शिकायत पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जिस क्रम में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया है ।और विधिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments