Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराममंदिर का गीत बजाने पर नाराज पडोसियों ने किया भाजपा नेता पर...

राममंदिर का गीत बजाने पर नाराज पडोसियों ने किया भाजपा नेता पर हमला


अयोध्या। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर माफी गांव निवासी भाजपा नेता बब्लू खान पर उनके पड़ोस में रहने वाले पट्टीदारां ने कुल्हाड़ी और बांके से हमला कर दिया। जिसमें भाजपा नेता तथा उनके तीन पुत्र को सिर पर चोट आई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भाजपा नेता बब्लू खान ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कुछ लोग उनके घर पर आए थे। जो दीपावली के अगले दिन घर में गाड़ी में राम भजन जोर से बजा रही थे। जिस पर पड़ोसियों ने आपत्ति की। पूछने पर उनके पट्टीदार ने धार दार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में बड़े बेटे कुंवर अदनान खान, कुंवर अयान खान और कुंवर आशिफ खान को गंभीर चोटे आई हैं। आरोपियों ने तीनों के सर पर हमला जान से मारने की नियत से किया था, लेकिन प्रभु श्री राम कि कृपा से मेरी जान बच गई। हमला करने वालों में 8 से 10 लोग शामिल थे।
मामले में भाजपा नेता द्वारा दी तहरीर के आधार पर गुड्डू खान समेत तीन पर नामजद व 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अयोध्या कोतवाली मे ममाला दर्ज कर लिया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments