Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध कला उत्सव में लोककला की प्रस्तुति ने दर्शको को किया मंत्रमुग्ध

अवध कला उत्सव में लोककला की प्रस्तुति ने दर्शको को किया मंत्रमुग्ध

अयोध्या। गुप्तारघाट का सरयू तट जेबी अकादमी के विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति का गवाह बना। यहां अवध कला उत्सव के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें जेबी अकादमी के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रामलीला के मधुर प्रस्तुति के दौरान भारतीय लोककला की झलक दिखाई दी।
जेबी अकादमी की डायरेक्टर मंजुला झुनझुनवाला ने बताया कि एक महीना पहले इसके आयोजन का विचार आया। राम के 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रामलीला हो रही है। इसमें क्लासिकल व फोक का मिश्रण किया गया है। इसमें लोकल कलाकारो के साथ जेबी अकादमी के विद्यार्थी भी हिस्सा लेते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments