Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुम्हारों के दीपकों की कीमत चाइनीज सामान से अधिक-मंडलायुक्त

कुम्हारों के दीपकों की कीमत चाइनीज सामान से अधिक-मंडलायुक्त


◆ अयोध्या में सुरक्षा के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात-आईजी


अयोध्या। दिल्ली से आए 15 सदस्यीय राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि मंडल ने आज अयोध्या में विकास कार्यों का अवलोकन किया। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मीडिया दल को संबोधित करते हुए कहा, कुम्हारों द्वारा बनाए गए दीयों की कीमत हमारे लिए चाइनीज सामान से अधिक है, जो स्थानीय कला और स्वदेशी उत्पादों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए। आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एआई तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या में विकास परियोजनाओं का अवलोकन किया और केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय स्तर के कई मीडियाकर्मी शामिल है और इस यात्रा का उद्देश्य उनके माध्यम से देश की जनता को अयोध्या की विरासत, राम मंदिर निर्माण की प्रगति और दीपोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा करना है। इससे क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। पीआईबी दिल्ली के अपर महानिदेशक संतोष कुमार के नेतृत्व में आए दल ने  अयोध्या और लखनऊ में विकास कार्यों को देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments