Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरई रिक्शा को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप, चालक व खलासी...

ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप, चालक व खलासी घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। वॉल पुट्टी लदी तीव्र गति से जा रही पिकअप सामने से आ रही ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसके चलते ड्राइवर व खलासी पिकअप मे फंस गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर व खलासी को पिकअप के अंदर से निकल गया और निजी चिकित्सालय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा परकौली गांव निवासी फूलचंद जो अभी लगभग एक सप्ताह पूर्व नई पिकअप वाहन खरीदा था जिससे नेवादा से वॉल पुट्टी लादकर ड्राइवर यशवंत निवासी गारोपुर थाना जैतपुर तथा खलासी रमेश के साथ मालीपुर भेजे थे।  सोमवार सुबह जाते समय मालीपुर रोड ब्रह्मलोक मंदिर के निकट पहुंची थी कि तभी सामने से एक ई रिक्शा आ रहा था जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लिया। ब्रेक लेने के पश्चात ई रिक्शा तो बाल बाल बच गया लेकिन वाहन पलट गया वाहन के पलटने से  वॉल पुट्टी सड़क पर तीतर बितर हो गया और पिकअप चालक यशवंत तथा रमेश गाड़ी में फस गये घटना को देख तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर यशवंत और रमेश को वाहन से निकाला गया जहां यशवंत को चोटे आई वहीं खलासी रमेश बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनो ने यशवंत को एक निजी अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया जहां से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments