Wednesday, July 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक दिन की प्रधानाचार्य बनी खुशी मिश्रा

एक दिन की प्रधानाचार्य बनी खुशी मिश्रा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत शासन के मंशानुरूप शिक्षा क्षेत्र जलालपुर के बाबा बरुआ दास इंटर कॉलेज परुइय्या आश्रम में कक्षा 12 की छात्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य व दूसरी छात्रा को उप प्रधानाचार्य बनाकर उनमें विश्वास जगाने का प्रयास किया गया। जिस क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पद पर कक्षा 12 की छात्रा खुशी मिश्रा व उप प्रधानाचार्य पद पर महिमा शुक्ला  ने एक दिन का कार्यभार ग्रहण किया और विद्यालय की समस्त शैक्षिक गतिविधियों की देखरेख के साथ अपने पद और निष्ठा का पूरा ख्याल रखा। इसके साथ-साथ  सभी कक्षा अध्यापक ने उन दोनों छात्राओं की देखरेख में पठन-पाठन का कार्य संपन्न किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार यादव एवं अन्य शिक्षकों ने एक दिन की प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य बनी छात्रों का मार्गदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments