Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउड़न दस्ता टीम और स्थैतिक निगरानी टीम के साथ बैठक कर जिलाधिकारी...

उड़न दस्ता टीम और स्थैतिक निगरानी टीम के साथ बैठक कर जिलाधिकारी ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश


अंबेडकर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कटेहरी विधानसभा उप चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में उड़न दस्ता टीम और स्थैतिक निगरानी टीम के साथ बैठक आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी और एसएसटी टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराने में एफएसटी और एसएसटी की महती भूमिका है। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को अच्छे से समझें और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करें।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विधान सभा उप निर्वाचन को पूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराए है। किसी भी परिस्थिति में निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। मतदाताओं को कोई डराए, धमकाए नहीं, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखें। इसके लिए एफएसटी और एसएसटी को सजग और सचेत होकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करें। टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए सफलतापूर्वक निर्वाचन को सम्पन्न कराना है।उन्होंने निर्देशित किया कि वाहन जांच के दौरान शिष्टाचार प्रदर्शित किया जाय। आम जन को असुविधा न हो इसका भी ख्याल रखें। हर गतिविधि की जानकारी रखेंगे। डॉक्यूमेंटशन पर विशेष रूप से ध्यान दें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद द्विवेदी, एफ एस टी, एस एस टी एवं पुलिस टीम उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments