◆ क्रिकेट की 20, फुटबॉल की 8, वालीबॉल की 6, रस्साकसी व कबड्डी की 10 टीमें ले रहीं हैं हिस्सा
अयोध्या। प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन मकबरा स्थित स्टेडियम में किया गया। महानगर की प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, रस्साकसी तथा कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डा हरिओम पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलन किया। खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।



