Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमृतक के घर पहुंचे डीएम व एस पी दिलाया मदद का भरोसा

मृतक के घर पहुंचे डीएम व एस पी दिलाया मदद का भरोसा


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के साथ विकासखंड भीटी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत रामपुर गिरंट के निषाद बस्ती मंगलवार को अपराह्न में दो भाइयों मनोराम निषाद व राजेश निषाद के आपसी विवाद में हुए मारपीट में एक भाई मनोराम निषाद की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात कर परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के स्थिति को देखते हुए मौके पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी, लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को जनपद में जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पीड़ित परिवार का यथासंभव मदद करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भीटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments