Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजकीय जिला पुस्तकालय में हुआ संवाद प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय जिला पुस्तकालय में हुआ संवाद प्रतियोगिता का आयोजन


◆ वर्तमान भारतीय परिदृश्य में आज के युवा विषय पर आयोजित हुई संवाद प्रतियोगिता


अयोध्या। राजकीय जिला पुस्तकालय अयोध्या में एक दिवसीय संवाद प्रतियोगिता का आयोजन पुस्तकालय अध्यक्ष प्रिया श्रीवास्तव के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता का शीर्षक वर्तमान भारतीय परिदृश्य में आज के युवा रहा। प्रतियोगिता में पुस्तकालय के पाठकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रभावशाली ढंग से अपने व्यक्तवयों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम मे मणि शंकर त्रिपाठी प्रधानाचार्य एसएसवी इंटर कॉलेज, राजेश प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज एवं श्रीमती प्रकृति वर्मा प्रवक्ता हिंदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में आकाश मिश्रा को प्रथम स्थान फरहान एवं नीलिमा को द्वितीय स्थान तथा गार्गी भारती एवं आंचल तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन शाल्वी श्रीवास्तव, सोमिल कुमार, सुषमा मिश्रा एवं निशांत द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments