Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव में वालंटियर सफेद टी-शर्ट व कैप में नजर आयेंगे

दीपोत्सव में वालंटियर सफेद टी-शर्ट व कैप में नजर आयेंगे


◆ सरयू के 55 घाटों पर 25 लाख दीए प्रज्ज्वलित करने का है लक्ष्य


अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। अवध विश्वविद्यालय तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राम की पैड़ी के 55 घाटों पर 30 हजार वालंटियर के सहयोग से 28 लाख दीपों को सजाने के साथ 25 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। वालंटियर दीपोत्सव के लोगो में सफेद टी-सर्ट व कैप में नजर आयेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गुरूवार से परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेज व स्वयंसेवी के वालंटियर को आईकार्ड का वितरण प्रारम्भ कर देगा।

विश्वविद्यालय के दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि अयोध्या के दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए सरयू के 55 घाटों पर एक दर्जन से अधिक पर्यवेक्षक तैनात किए है। इसके अलावा 55 घाट समन्वयक व घाट प्रभारी नियुक्त किए है। इन सभी घाटों पर आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इण्टर कालेज एवं स्वयंसेवी संस्थाओं पदाधिकारी की देखरेख में दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व कीर्तिमान बनेगा। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि 25 अक्टूबर को दीपोत्सव के लिए अंतिम प्रशिक्षण बैठक स्वामी विवेकानंद सभागार में होगी।

जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक, जिला विद्यालय निरीक्षक, दीपोत्सव में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्राचार्यगण, सम्बद्ध महाविद्यालय, समस्त समन्यकगण, घाट प्रभारी एवं वालंटियर प्रतिभाग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments