Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसियार के हमले में महिला सहित दो घायल

सियार के हमले में महिला सहित दो घायल


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत ग्राम देवरिया बुर्जुग में पागल सियार ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सियार के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। घायल एक महिला को जहांगीर गंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शनिवार सुबह तड़के लगभग पांच बजे बहावनी पत्नी नंदलाल उम्र लगभग 70 वर्ष, गांव के नूरी शहीद के पास सड़क पर टहल रही थी तभी अचानक पागल सियार ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई । गांव के ही सुरेन्द्र पुत्र विपत उसी समय वहीं शौच के लिए गये थे। बहावनी के आवाज सुनकर जैसे वह बचाने पहुंचा सियार ने उस पर भी हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गये। किसी तरह से सियार को वहां से भगाया गया। बुरी तरह से घायल बहावनी को परिवार के लोगों के द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी जहांगीर गंज ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बहावनी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया । जहां उसका इलाज चल रहा है। परिवार के ही अशोक निषाद ने बताया कि बहावनी अब ठीक है।  गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द ही सियार को पकड़ने की मांग की है।फोरेस्ट गार्ड सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया हम और हमारी टीम उसी गांव में हैं लेकिन अभी तक सियार की लोकेशन नहीं मिल पाई है। हम लोगों ने अपना मोबाइल नंबर गांव के लोगों को दे दिया है जिससे जैसे ही कोई सुचना मिलती है हमारी टीम को तत्काल जानकारी दे। हमारी टीम पुनः शाम को गांव में जाएगी और सियार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments