Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम राज अभिषेकु सुनि हियँ हरषे नर नारि, लगे सुमंगल सजन सब...

राम राज अभिषेकु सुनि हियँ हरषे नर नारि, लगे सुमंगल सजन सब बिधि अनुकूल बिचारि


◆ शंख, घंटा घडियाल की मंगल ध्वनि के मध्य श्री रामलीला समिति प्रताप नगर हैदरगंज में आयोजित हुआ श्री राम राज्याभिषेक


अयोध्या। श्री रामलीला समिति प्रताप नगर हैदरगंज में भरत मिलाप के उपरान्त भगवान शंखध्वनि, वेदमंत्रों के पाठ तथा घंटा घडियाल की मंगल ध्वनियों के मध्य भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने  श्री राम माता सीता लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न तथा बजरंगबली के प्रतिरूपों का पुष्प वर्षा कर भव्य आरती की। मुकुट पहनकर उनको अयोध्या के सिंहासन पर बैठाया। इस दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियों ने परिवेश को रामभक्ति मय कर दिया।

समिति के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि रामलीला का यह 60 वां वर्ष है। अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्यता के साथ रामलीला महोत्सव मनाया गया। आयोजन को लेकर अयोध्यावासियों में बहुत उत्साह है। सभी अयोध्या वासियों के सहयोग से भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा प्रशासन की व्यवस्था अच्छी रही। पीएम मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ का एक ही स्वप्न है कि देश व प्रदेश में राम राज्य की स्थापना हो। इस अवसर पर समिति के संयोजक आशीष गुप्ता दयाल दास यादव संतोष गुप्ता महामंत्री रजनीश गुप्ता कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता मनोज गुप्ता नरसिंह नाथ श्रीवास्तव संचालक सुनील यादव उर्फ मोनू समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments