Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागन्ना समिति के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षत्रिय कल्याण परिषद ने दी...

गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षत्रिय कल्याण परिषद ने दी बधाई


अयोध्या। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में भाजपा सर्मथित मसौधा सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह निमड़ी निर्वाचित हुए है। निर्वाचित होने के उपरान्त गन्ना समिति के कार्यालय से लेकर सहादतगंज व सिविल लाइन के भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय पर 51 किलो की माला पहना कर उनका स्वागत किया गया।

संतोष सिंह के र्निविरोध निर्वाचित होने के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारी व कार्यकताओं द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गई है। संतोष सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। कल्याण परिषद के राजेश सिंह ने र्निविरोध निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments