Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को भगा ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

किशोरी को भगा ले जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। हरियाणा के फरीदाबाद में पिता के साथ रह कर पढ़ रही किशोरी का जलालपुर के एक युवक ने अपहरण कर लिया। किशोरी के मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक उस की बहन व साजिश में शामिल अन्य परिजनों के विरुद्ध एसपी के आदेश पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित मां ने कहा है कि मेरी 16 वर्षीय पुत्री हरियाणा के फरीदाबाद में अपने पिता के साथ रह कर पढ़ाई करती है। पड़ोस में ही जलालपुर के बसिया गांव का रहने वाला सौरभ उस के घर आता जाता था। इस बीच सौरभ बीते 18 सितंबर को उस की नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर कहीं लेकर भाग गया। पुत्री को भगाने में सौरभ का भाई शुभम,बहन शशि व उस के माता पिता भी शामिल हैं। मां ने बताया कि बेटी की काफी तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments