Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद ने कैम्प लगाकर कराई सदस्यता

पूर्व सांसद ने कैम्प लगाकर कराई सदस्यता


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधान सभा के कुमारगंज मंडल के बिरौली झाम तथा मिल्कीपुर मंडल के नरेन्द्र भादा में सदस्यता कैम्प लगाया। इस दौरान पूर्व सांसद ने सैंकड़ो ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व दोनों आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पूर्व सांसद का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तो पर चलते हुए सबका विश्वास भी हासिल करने में सफल हुई है। गरीबों के चहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास योजनाओं के माध्यम से किया गया है। हर पात्र को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला है। इसके कारण भाजपा को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है।

मौके पर जगदम्बा प्रसाद, अजय कुमार, लल्लू पासी, रामकृष्ण तिवारी, डा. रामू, रजनीश पाण्डेय, अजय तिवारी, बब्लू पासी समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments