Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यार्निविरोध चुने गए गन्ना समिति के अध्यक्षों का हुआ स्वागत

र्निविरोध चुने गए गन्ना समिति के अध्यक्षों का हुआ स्वागत


◆ पार्टी कार्यालय में 51 किलो की माला पहना कर किया गया स्वागत


अयोध्या। गन्ना सहकारी विकास समिति के चुनाव में भाजपा जनता पार्टी के सभी अध्यक्ष के उम्मीवारों के र्निविरोध चुनें पर उनका स्वागत किया गया। गन्ना समिति के कार्यालय पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा सहादतगंज पार्टी कार्यालय में विधायक रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र तथा 51 किलो माला पहना कर स्वागत किया गया।

गुरूवार को गन्ना सहकारी विकास समिति के परिणाम में दीपेंद्र सिंह फैजाबाद सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष र्निविरोध निर्वाचित हुए। संतोष सिंह मसौधा सहकारी गन्ना समिति, निर्मल शर्मा गनौली सहकारी गन्ना समिति के र्निविरोध अध्यक्ष बने।

इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि पंडित दीनदयान उपाध्यक्ष के सिद्धान्तों का अनुसरण करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अवधारणा को सार्थक कर रही है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि पीएम मोदी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में योजनाओं की श्रृंखलाओं के माध्यम से किसानों का विकास किया गया है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक सबलता प्राप्त हुई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में युवाओं के नए अवसर प्राप्त हुए है। किसान समृद्ध हुए है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। तथा श्रमिकों को सम्मान मिला है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कृषि बजट को कई गुना बढ़ाया गया है। जो दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों का विकास है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित है।

स्वागत करने वालों में अवधेश पांडे बादल, कमला शंकर पांडे, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पांडे खुन्नू, चंद्रभान सिंह, देवता पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments