Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती


अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारी, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित किया।

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि हिंदू परंपराओं में बाल्मिक को सबसे महान कवियों ऋषियों में से एक माना जाता है। उनकी रचनाओं में से एक रामायण भगवान राम माता सीता और प्रिय हनुमान जी की कहानी बताती है। श्रद्धा भक्ति के साथ वाल्मिक जयंती मनाते हैं। यह प्रार्थना करने रामायण की कविताओं का पाठ करने और महाकाव्य द्वारा सिखाए गए पाठों और आदर्शों पर विचार करने का दिन है यह ज्ञान नैतिकता और रामायण द्वारा सिखाए गए आदर्श का उत्सव है।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बख्तियार खान जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, प्रवक्ता बलराम यादव, आकिब खान, दान बहादुर सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव, शावेज़ जाफरी, जिला सचिव रोली यादव, अंसार अहमद, बबन वसी हैदर गुड्डू, अखिलेश पांडे, जगन्नाथ यादव, कैलाश कोरी, महेश सोनकर, रामदुलारे यादव आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments